पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वॉलीबाल के खिताब पर नंदपुर का कब्जा

वॉलीबाल के खिताब पर नंदपुर का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई एंटी ड्रग स्पोर्टस ड्राइव खेला मेला का रविवार को धूम धाम के साथ समापन हो गया। वालीबाल प्रतिस्पर्धा में नंदपुर ने अढाल को रोमांचकारी मुकाबले व कबड्डी के में धाराडा पंचायत ने जगोठी पंचायत को पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। कैरम में कठासु, बैडमिंटन में टिक्कर पंचायत विजयी रही। रोहड़ू उपमंडल के गांव गांव से शुरू हुई एंटी ड्रग स्पोर्टस ड्राइव खेल मेला का रविवार को रोहड़ू के इंडोर स्टेडियम में धूमधाम के साथ समापन हुआ।

उपमंडल स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के उपमंडल स्तरीय प्रतिस्पर्धा में ग्राम पंचायत धराडा की टीम ने जगोठी को शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की।। वालीबाल के फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत अढाल व नंदपुर के बीच खेला गया। जिसमें नंदपुर ने अढाल को पराजित कर विजय हासिल की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने क्लब को पचास हजार रुपए देने की घोषणा की । आरएसए के चीफ पैट्रन व एसडीएम रोहड़ू बी आर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए नशे के खिलाफ छेड़ी गई आरएसए की मुहिम की सरहाना की। महासचिव दिनेश चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजय अग्रवाल, अढाल पंचायत के उप प्रधान रविंद्र ठाकुर, नरेंद्र पाल बिटटू व हैप्पी मैहता, आर एस ए के अध्यक्ष सतीश चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रतियोगिता की विजयी टीमें मुख्यातिथि के साथ

खबरें और भी हैं...