- Hindi News
- National
- युकां रोहड़ू ने निकाला कैंडल मार्च, दुराचार के अारोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा
युकां रोहड़ू ने निकाला कैंडल मार्च, दुराचार के अारोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा
रोहड़ू| बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस ने रोहड़ू में कैंडल मार्च निकाला । मार्च में काफी संख्या में युवकों और महिलाओं ने भाग लिया और रेप के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। युवाओं ने कश्मीर की 8 साल की मासूम और उन्नाव गैंगरेप की पीडि़ता जैसी कई लड़कियों के साथ हुए रेप जैसे जघन्य वारदातों पर रोष प्रकट किया। विरोध मार्च में शामिल युवाओं और महिलाओं ने रेप के गुनहगारों और उनका साथ देने वाले हैवानों को फांसी जैसी कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। विशेष रूप से उपस्थित युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने देश में रेप की घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री के मौन की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों है कि जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां महिला उत्पीड़न की दुर्घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है। युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकलकर नशे के खिलाफ जागरूक किया। युकां अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पहले भी एस डी एम को ज्ञापन सौंपा।