पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शार्ट सर्किट से लगी आग, नावर का क्षैणी गांव खाक,300 लोग बेघर

शार्ट सर्किट से लगी आग, नावर का क्षैणी गांव खाक,300 लोग बेघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू के नावर क्षेत्र के सबसे बड़े गांव क्षैणी में मंगलवार-बुधवार रात 3 बजे आग लगने से पूरा गांव तबाह हो गया। एक मकान के बाथरूम में शार्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। गांव में 54 घर थे जो पूरी तरह खाक हो गए। इन परिवारों के करीब 300 लोग बेघर हो गए हैं। करोड़ों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने 8 घंटे में आग पर काबू पाया। सुबह करीब तीन बजे गांव के रामकृष्ण जनारथा के बाथरूम में शार्ट सर्किट से आग लगी। धीरे-धीरे आग फैलती गई और घर में सो रहे परिवार को इसका पता ही नहीं चला। जब वे उठे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी और आसपास के घरों तक पहुंच गई थी। गांव वाले आग बुझाने का प्रयास करने लगे। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को दो-दो बिसवा जमीन देने का एलान किया है। -शेष पेज 9 पर

गांव में थे 54 घर, आग से सभी तबाह हुए

8 घंटे में आग पर पाया काबू

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रोहड़ू से करीब 28 किलोमीटर दूर क्षैणी गांव पहुंची। डेढ़ घंटे बाद क्षैणी पंहुचे अग्निशमन दल आग बुझाने में खासी मशक्क्त करनी पड़ी। करीब 8 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हर मदद देगी सरकार: भारद्वाज

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अगर गांव के करीब कहीं खाली जगह होगी तो सरकार प्रभावित परिवारों को मकान के निर्माण के लिए दो-दो बिस्वा जमीन मुहैया कराएगी। लोगों को मकान बनाने के लिए टीडी के पेड़ों के साथ दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...