पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युकां ने निकाली भाजपा की शव यात्रा

युकां ने निकाली भाजपा की शव यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का विरोध युवा कांग्रेस रोहड़ू ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युकां ने सर्किट हाउस से अपर बाजार होते हुए पुराना बस अड्डा तक भाजपा और आर एस एस की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। पुराना बस अड्डा पर यूकां ने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा और आरएसएस का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस ने माननीय राष्ट्रपति को लोकतंत्र की रक्षा हेतु एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आयी है तब से लोकतांत्रिक संस्थाओं का खत्म करने के प्रयास कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने संवैधानिक पदों पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं को बिठाया हुआ है, जिस कारण हर संस्था का भगवाकरण करने की कोशिश की जा रही है। जिसको युवा कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान ने भी युवाओं को सं‍बोधित किया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, राकेश नेगी, विरेंद्र नेगी, बंटी कायथ, जीत राणा, रणजीत घेदता, संदीप रंजन, संजीव ठाकुर, उत्तम ठाकुर, नरेंद्र पाल, जीवन ठाकुर, हरी ठाकुर, अजय काशवाल, अनिल ठाकुर, अशोक डंडा, कैलाश मेहता, रोनी घेदता, दीपिश, दीपक खुर्राना, जय प्रकाश, निदोश मेहता, विजय दिवंाटा, अनीश ठाकुर, चमन सिंह, छत्तर सिंह, हरीश, सुधीर शौंगी, वरिष्ठ कांग्रेसी काहान चंद, मनोज कुमार, राकेश कुला, राजू, अंशवन मेहता, सुमित कायथ, अनिल शौंगी, अंकित ठाकुर, नीतू, विनोद ठाकुर, हरिंदर शरवान आदि उपस्थित रहेे।

केंद्र की भाजपा सरकार का पूतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...