पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएफओ को हटाने के लिए हाटकोटी में धरना प्रदर्शन, डेढ़ घंटे किया चक्का जाम

डीएफओ को हटाने के लिए हाटकोटी में धरना प्रदर्शन, डेढ़ घंटे किया चक्का जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएफओ रोहड़ू तानाशाह पर किसान सभा के कार्यकर्ता विरोध रैली निकालते हुए।

किसान सभा ने सोमवार को हाटकोटी में प्रदर्शन कर किया चक्का जाम।

डीएफओ रोहड़ू उच्च न्यायालय के निर्देशों की की आड़ में कुंठित, पूर्वाग्रह से ग्रसित बागवानों के खिलाफ द्वेष पूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। जिस प्रकार से सशस्त्र पुलिस बल का उपयोग कर डी एफ ओ ने बागवानों की मलकियत पर बच्चाें की तरह पाल पाेस कर तैयार किए गए सेब के पौधों को काटा गया व असहनीय व अक्षम्य अपराध है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ भी अगर कानूनी कार्रवाई नहीं होती तो आम जनता का कानून से विश्वास उठ जाएगा। अगर दो दिनों के अंदर डीएफओ को निलंबित और एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो 23 को एसडीएम रोहड़ू कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संजय चौहान, प्रदेश महासचिव किसान सभा

प्रदर्शनकारियों से दो दिन की मोहलत मांगी गई है। पीड़ित बागवानों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज की जांच पर जमीन उनकी पाई जा रही है जिसका बाकायदा इंतकाल भी दर्ज हुआ है लेकिन बंदोबस्त के दौरान रही खामी के चलते इनका क्षेत्र डी पी एफ में आ रहा है। दो दिनों के अंदर पुलिस जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करेगी। बी आर शर्मा, एस डी एम रोहड़ू

खबरें और भी हैं...