पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • टूटी सड़क पर जमा गंदे पानी से चैंपियन को हो गया था मलेरिया, नहीं जा सका था अोलंपिक ट्रायल में

टूटी सड़क पर जमा गंदे पानी से चैंपियन को हो गया था मलेरिया, नहीं जा सका था अोलंपिक ट्रायल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | काॅमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल विजेता अमित पंघाल के मायना में स्थित घर के बाहर बुरे हालात हैं। पिता विजेंद्र सिंह व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश ने बताया कि अमित के घर के बाहर कई वर्षों से टूटी सड़क पर जलभराव बना हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलाने वाले मच्छर पनप रहे हैं। रियो ओलिंपिक 2016 में चयन प्रक्रिया से पूर्व अमित घर आया था। यहां पर उसे मच्छरों के काट लेने से मलेरिया हो गया। तेज बुखार से पीड़ित रहने की वजह से वह चयन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सका। ओलिंपिक में अमित की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व न कर पाने का मलाल आज भी है। सड़क निर्माण कराने के लिए बजट स्वीकृत है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। परिजनों ने सरकार से सवाल किया है कि अमित का स्वागत टूटी सड़क व जलभराव में होगा क्या?

मायना से
ग्राउंड रिपोर्ट
कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने वाले अमित का स्वागत गांव मायना में इस टूटी सड़क पर होगा
रोहतक. अमित पंघाल के घर के बाहर सड़क पर जलभराव को दिखाते सरपंच प्रतिनिधि दिनेश, भाई अजय व पिता विजेंद्र सिंह।

19 अप्रैल को रोहतक आगमन पर अमित का होगा स्वागत
सरपंच प्रतिनिधि दिनेश व भाई अजय ने बताया कि 19 अप्रैल को रोहतक आगमन पर रजत पदक विजेता अमित पंघाल का जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह में अभी छह दिन शेष हैं, इसीलिए घर में रंगरोगन का काम शुरू करा दिया गया है। ताकि घर में होने वाले स्वागत में कोई कमी न रह जाए। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल मिलने की सूचना फैलते ही पूरे दिन घर में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

खबरें और भी हैं...