गंगाजल से बाबा साहेब की प्रतिमा का अभिषेक
रोहतक | सांवल शाह डेरे की ओर
से चल रहे राष्ट्र देवो भव मिशन के सदस्यों ने शनिवार को बाबा साहेब की अंबेडकर चौक पर लगी प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डेरा बाबा सांवल शाह के महंत बाबा सुखाशाह, परमजीत पम्मी, सुखचैन मलिक, सतपाल टांक, डेविड, मोनू शर्मा, विरेंद्र सचदेवा, प्रवीन जुनेजा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।