एलीवेटेड रोड कच्चा बेरी रोड फाटक बना फंास
कच्चा बेरी रोड रेलवे फाटक के मसले पर एलीवेटेड रोड का विरोध कर रहे व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के निर्देश पर पीडब्लूडी बी एंड आर विभाग की टीम दोबारा इस इलाके में सर्वे करेगी। इंजीनियरिंग विंग की टीम ने शनिवार को कच्चा बेरी रोड पर व्यापारियों से उनकी समस्या और अंडर ब्रिज को लेकर बातचीत की। इससे पहले शुक्रवार को कच्चा बेरी रोड इलाके के दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के डीएलएफ कॉलोनी आवास पर डेढ़ घंटे मीटिंग की। इसके बाद शुक्रवार को पीडब्लूडी बी एंड आर की टीम निरीक्षण व सर्वे के लिए इलाके में गई। टीम अपनी रिपोर्ट विभाग व सहकारिता मंत्री को सौंपेगी। दूसरी और एलीवेटेड रोड हटाओ संघर्ष समिति का कहना है कि वो अंडर ब्रिज बनाने की अपनी मांग से कम पर आंदोलन वापस नहीं लेंगे।
आरओबी पर रायशुमारी करने पहुंची टीम, मंत्री ग्रोवर को आज सौंपेंगे रिपोर्ट
रोहतक. कच्चा बेरी रोड रेलवे फाटक पर अंडर पास के लिए दुकानदारों से बात करते पीडब्लूडी बीएंड आर के अधिकारी।
दुकानदारों का कहना : जाम का हल
निकलेगा पर धंधे चौपट हो जाएंगे
दुकानदारों ने बताया कि एलीवेटेड रोड बनने के बाद कच्चा बेरी रोड फाटक को बंद कर दिया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम बेशक खत्म हो जाएगा, लेकिन लोगों का आवागमन नहीं होने से उनका धंधा व्यापार चौपट होगा। इस बाजार में अधिकतर छोटी पूंजी के दुकानदार हैं। एलीवेटेड रोड की बजाए रेलवे अंडर पास बनने से जहां दिनभर जाम की समस्या खत्म होगी, वहीं दुकानदारों का रोजगार भी चलता रहेगा। शुक्रवार को टीम सर्वे के दौरान दौरान डॉ. धर्मपाल मुदगिल, विजय मल्होत्रा, प्रेम मल्होत्रा, सुरेश कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश बनियानी, होशियार सिंह, श्रीराम खरबंदा, राजकुमार, अशोक, किशन साहनी आदि दुकानदार उपस्थित रहे। अधिकारियों की टीम से एलीवेटेड रोड हटाओ संघर्ष समिति ने कहा कि मांग पूरी होने से कम पर वे किसी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।
शिलान्यास के बाद से बढ़ रहा एलीवेटेड रोड का विरोध
सीएम मनाेहर लाल के कच्चा बेरी रोड रेलवे फाटक पर एलीवेटेड रोड का शिलान्यास करने के बाद से यहां के दुकानदारों ने विरोध का सिलसिला जारी है। ओल्ड आईटीआई ग्राउंड पर हुए व्यापारी सम्मेलन के मौके पर भी दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने से रोक दिया। इससे क्षुब्ध लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर ही नारेबाजी शुरू कर दी थी। वे व्यापार का नुकसान का हवाला देते हुए एलीवेटेड रोड की बजाए कच्चा बेरी रोड रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की मांग की है।