पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • गाड़ी लूट में लारेंस बिश्नोई का गुर्गा दीपक गिरफ्तार

गाड़ी लूट में लारेंस बिश्नोई का गुर्गा दीपक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के साले व रिढाऊ गांव के सरपंच की गाड़ी लूटने के मामले में शामिल आरोपी दीपक को पुलिस पटियाला सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस इस वारदात में रहे दो आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। मूल रूप से भिवनी का रहने वाला दीपक उर्फ टीनू कुख्यात लारेंस बिश्नोई का गुर्गा है। उसके लारेंस के राइट हैंड संपत नेहरा के सीधे संपर्क हैं। वहीं वारदात में शामिल रहे आरोपी बसौदी के राजकुमार उर्फ राजू , पलड़ा के अक्षय, नाहरा का पवन फरार चल रहा है। 29 नवंबर 2017 को गांव रिढ़ाऊ के पूर्व सरपंच राजेश ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि गांव बालोठ रजबाहा के पास कार सवार कुछ युवकों ने हथियारों के बल पर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी छीन ली। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम सोनीपत के बसौदी कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ राजू ने अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों गांव रुड़की के संजीत उर्फ सोनू व गांव लाठ के संदीप उर्फ लाठिया को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। अब पुलिस भिवानी के तेलीवाड़ा मोहल्ला के दीपक उर्फ टीनू को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

आरोपी दीपक बीटेक पास है। आरोपी दीपक पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, स्नैचिंग आदि की 22 आपराधिक वारदातों समेत हत्या की 6 वारदातों में शामिल रहा है। जिसमें तीन हत्याएं पंजाब के फरीदकोट, मोहाली व डेराबस्सी में है।

एक हत्या का मामला भिवानी और दो हत्या की वारदातें सोनीपत में की है। रोहतक में आरोपी ने बाबा मस्त नाथ मठ के पास से एक कार और करीब 5 महीने पहले जिमखाना क्लब के पास कार छीनी थी।

खबरें और भी हैं...