जींद की रैली के लिए पीडब्लूडी कर्मचारियों ने की बैठक
रोहतक | सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 29 अप्रैल को जींद के हुडा मैदान में ललकार रैली होगी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन कर्मचारी भाग लेंगे। यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सुखपुरा चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ के प्रादेशिक कार्यालय में रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। राज्य कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव सिलक राम मलिक ने किया। रैली बनाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया, जो प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेगी। बैठक को राज्य के उपमहासचिव कृष्णचन्द शर्मा,राज्य वरिष्ठ उपप्रधान गंगाराम मौण, उपप्रधान, जयभगवान दहिया, सुरेन्द्र मान, दरियाव सिंह, सतीश राणा, संगठन सचिव युवीन खान, सहसचिव जयपाल गुढा, रामभगत श्योकंद, प्रचार सचिव जगरूप सहारण, रविन्द्र कुमार, प्रैस सचिव जगदीश बिश्नोई, कार्यालय सचिव राजकुमार राघव, केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र शर्मा, जिला प्रधान हिसार चन्द प्रकाश नागर, सचिव दीनानाथ, वित्त सचिव सूरज प्रकाश भाटिया ने भी संबोधित किया।