पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 200 बच्चों ने दिखाया एक्टिंग, मॉडलिंग व डांस प्रतियोगिता में टैलेंट

200 बच्चों ने दिखाया एक्टिंग, मॉडलिंग व डांस प्रतियोगिता में टैलेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | क्लासिकल से लेकर वेस्टर्न तक, हिप होप, जैज, कंटेम्परेरी और बॉलीवुड। अलग-अलग डांस फॉर्म पर रविवार को हुनर इवेंट के ऑडिशन राउंड में शहर के लोगों ने अपना टेलेंट दिखाया। इसमें करीब 200 लोगों ने भाग लिया। डांस के साथ मॉडलिंग कम्पीटिशन में भी भाग लिया गया। इसमें रैंप वॉक के बेस पर अगले राउंड के लिए चयन किया गया। 10 साल से लेकर 25 साल तक की उम्र के प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। इसी के साथ इवनिंग सेशन में सिंगिंग ऑडिशंस भी हुए। क्लासिकल गीतों के साथ गजलें पेश कर अगले राउंड में चयन की दावेदारी की। इवेंट के आयोजक नीतिश सैनी ने बताया कि 27 को सिंगिंग, 28 को डांस और 29 को मॉडलिंग का फाइनल कम्पीटिशन होगा।

27 को सिंगिंग, 28 को डांस और 29 को मॉडलिंग का फाइनल कम्पीटिशन

खबरें और भी हैं...