- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- कक्षा 2 के प्रश्नपत्र कम पड़े तो करानी पड़ी फोटोस्टेट, डेढ़ घंटे में पेपर खत्म कर बाहर जानेे का इंतजार करते रहे बच्चे
कक्षा 2 के प्रश्नपत्र कम पड़े तो करानी पड़ी फोटोस्टेट, डेढ़ घंटे में पेपर खत्म कर बाहर जानेे का इंतजार करते रहे बच्चे
सत्र 2018 में नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार को जिले में एसेसमेंट टेस्ट कराया। कक्षा दो से 12वीं तक में पांच ब्लॉक से कुल 3653 आवेदन स्वीकृत किए गए। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कराए गए एसेसमेंट टेस्ट में 3546 बच्चे टेस्ट देने नौ केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 107 बच्चे अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड में किया जाएगा। वहीं सुबह 9 से 12 बजे के मध्य कराई गई परीक्षा में मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दूसरी के करीब 20 पर्चे कम पड़ गए। टेस्ट शुरू होने के 45 मिनट बाद प्रश्नपत्र कम पड़ने की बात सामने आई तो बीईओ ने फौरन फोटोस्टेट कराकर बच्चों को पर्चे उपलब्ध कराए। एससीईआरटी गुरुग्राम से आए चौथी कक्षा के पैकेट में तीसरी कक्षा के प्रश्नपत्र निकलने पर आयोजकों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तीसरी व चौथी कक्षा के छात्रों काे पर्याप्त संख्या में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए। परीक्षार्थी भूमि छात्रा ने बताया कि वह पेपर देने के लिए अंदर से आई है और परीक्षा केंद्र के अंदर एक शिक्षक द्वारा चार पांच बच्चों को पेपर करवाया जा रहा था। जिसके कारण मैंने पेपर करने में दिक्कत आ रही थी। उनका पेपर काफी ठीक हुआ है और अच्छे स्कूल में एडमिशन होगा।
3546 विद्यार्थी ही टेस्ट में शामिल हुए 3653 आवेदनों में से
पेपर होते ही बाहर जाने की जिद
राजकीय कन्या विद्यालय, गांधी नगर व मॉडल टाउन स्थित केंद्र में दूसरी से 6वीं कक्षा के बच्चे डेढ़ घंटे में ही पेपर हल करने के बाद टीचरों से केंद्र के बाहर जाने की जिद करने लगे। ड्यूटी दे रहे जेबीटी शिक्षकों ने डेढ़ घंटे तक बच्चों को संभाला। मॉडल टाउन स्थित केंद्र में छोटे बच्चों के गुम होने की संभावना देख डीईईओ हुड्डा, बीईओ वीरेंद्र मलिक व सांघी स्कूल के प्रिंसिपल जयपाल दहिया ने कमान संभाली। एनाउंसमेंट कर बच्चे को अभिभावकों को सौंपे। 12.30 बजे के बाद डीईईओ, डीपीसी, डीईओ, डिप्टी डीईओ, पांचों ब्लॉक के बीईओ व प्रिंसिपल ने राहत की सांस ली।
कार से बच्चे लेकर केंद्रों पर पहुंचे ‘गरीब’ अभिभावक
नेहरु कॉॅलोनी से अाए रामप्रकाश व ओल्ड हाउसिंग बाेर्ड से आए जयप्रकाश ने बताया कि नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलने का प्रावधान है। लेकिन मॉडल टाउन व गांधी नगर स्थित केंद्रों पर अभिभावक कार व बुलेट से बच्चों को परीक्षा दिलाने लाए हैं। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब सम्पन्न घरों के बच्चे नियम 134 ए का फायदा लेंगे। तो हम प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला कैसे मिल पाएगा।
अभिभावकों को बाहर निकाला: मॉडल टाउन स्थित केंद्र में एनएसएस की 18 छात्राओं ने प्रवेश शुरू होते ही छोटे छोटे बच्चों के रोल नंबर देखकर उन्हें उनकी सीट तक पहुंचाया। गांधी नगर के लड़के व लड़कियों के स्कूल व मॉडल टाउन व हिसार रोड स्थित केंद्र के अंदर घुसे अभिभावक एनाउंसमेंट किए जाने के बाद बाहर नहीं निकले तो पुलिसकर्मियों ने जबरन बाहर निकाला।
2297 में से 2261 बच्चों ने रोहतक ब्लॉक में दी परीक्षा
दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन की टीम पहुंची : रोहतक ब्लॉक में बने चार केंद्रों पर सुबह से ही दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्डा, कार्यालय सचिव अर्जुन सिंह प्रजापति, जिला प्रधान एडवोकेट प्रवीण कुमार कलसन, रोहतास सिंहमार की टीम पहुंच गई। केंद्रों के बाहर जमा अभिभावकों से उनकी परेशानी पूछी गई।
पर्चा हल कराते नजर
आया स्टाफ, बीईओ भड़के
सांपला, महम, लाखनमाजरा, रोहतक, कलानौर में बने केंद्रों पर सिफारिशों का खूब जोर चला। रोहतक में राजकीय कन्या विद्यालय, हिसार रोड, गांधी कैम्प, मॉडल टाउन व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बरामदे व कमरों में बैठे बच्चों में रोल नंबर चिह्नित कर स्टाफ ने पर्चा हल कराया। मीडियाकर्मियों को देख स्टाफ ने सख्ती बरतने का दावा किया। मॉडल टाउन स्थित केंद्र पर छायाकारों को फोटो खींचते देख बीईओ वीरेंद्र मलिक भड़क गए।
केंद्र पर आधार कार्ड की लेकर हुई परेशानी
परीक्षा केंद्र पर मोदी रांगणा से आए जयराज ने बताया कि वह बेटी के परीक्षा दिलाने लाया था। केंद्र में प्रवेश के दौरान आधार कार्ड की मांग की गई। जिससे उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा आभास होता है कि प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ आयोजकों की सेटिंग थी। उन्हें अनाप-शनाप कागज मांग कर तंग किया जा रहा था।
छात्रों का ब्योरा एक नजर में
क्लास कुल बच्चे उपस्थित अनुपस्थित
2 582 563 19
3 456 443 13
4 468 452 16
5 439 436 03
6 430 413 17
7 382 376 06
8 360 348 12
9 343 327 16
10 152 148 04
12 41 40 01
ब्लॉक कुल बच्चे उपस्थित अनुपस्थित
रोहतक 2297 2261 36
सांपला 252 241 11
महम 345 332 13
लाखनमाजरा 31 30 01
कलानौर 728 682 46