पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 17 अप्रैल को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से वैश्य कॉलेज ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी व विशिष्टातिथि दूरदर्शन हिसार के डायरेक्टर पं. सतीश वत्स, डेयरी डेवलपमेंट हरियाणा के चेयरमैन पं. जीएल शर्मा व एमडीयू के रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, जबकि अति विशिष्टातिथि स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की पड़पौत्री राजश्री, शहीद मंगल पांडेय के पड़पौत्र रघुनाथ पांडेय, शहीद चंद्र शेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद, स्वतंत्रता सेनानी पं. भगवान दयाल शर्मा की पुत्री व सुपवा की रजिस्ट्रार डॉ. भारती शर्मा तथा उनके पौत्र पं. भास्कर शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा के पौत्र पं. अंशु शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी पं. नेकीराम शर्मा के पौत्र पं. र| कुमार शर्मा, पं. लख्मीचंद के पौत्र पं. विष्णु शर्मा आदि शामिल होंगे।

शोभायात्रा निकाली जाएगी

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरियाणा डॉ. गोपाल कृष्ण ने रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे गौड़ ब्राह्मण काॅलेज में शोभायात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा सेक्टर चार स्थित भगवान परशुराम आश्रम होती हुई कार्यक्रम स्थल वैश्य कॉलेज में पहुंचेगी। इस मौके पर विश्वदेवानंद तीर्थ जी महाराज, जयराम आश्रम हरिद्वार के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, बाबा कालीदास महाराज व भारत भूषण सांघी वाल आिद थे।

खबरें और भी हैं...