पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय संस्कृति मंच ने निकाली प्रभातफेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | भारतीय संस्कृति मंच ने भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी सुबह 6:30 बजे भिवानी स्टैंड से शुरू हुई। इसके बाद शांत मई चौक, छोटूराम चौक, तहसील, कैनाल रेस्ट हाउस से होते हुए वापस अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान मंच के चेयरमैन राज बहादुर, डॉ. रमेश शर्मा, राजवीर शर्मा, विनोद चौहान और जितेंद्र मेहरा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक बुराइयों को खत्म करने वाले सामाजिक सुधारक थे। इस अवसर पर संजय जांगड़ा, रमेश सचदेवा, गुलशन मिगलानी, राजेंद्र, पप्पू राठी, धर्मेंद्र, दीपक, राहुल, अमन, नितिन शर्मा, आशुतोष, रामेश्वर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...