पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवीलाल पार्क में युवती ने मचाया उत्पात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | जाट भवन के सामने देवी लाल पार्क में रविवार सुबह करीब आठ बजे एक युवती ने जमकर उत्पात मचाया। पार्क में सैर करने आए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। युवती पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गई। पुलिस युवती से उसका नाम पता पूछने की कोशिश करती रही। पुलिस से युवती बोली कि सार्वजनिक स्थल पर बैठना कोई जुल्म नहीं है। काफी देर तक हंगामा चलता देख पुलिस ने महिला थाना पुलिस को दी। फिर महिला पुलिस ने युवती कोे कुछ नहीं बताया। इसके बाद महिला पुलिस उसे थाने ले गई। लोगों शंका जता रहे थे कि युवती ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा है।

खबरें और भी हैं...