पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई में कॉन्टैक्ट लैंस और लो विजन एड क्लीनिक का शुभारंभ

पीजीआई में कॉन्टैक्ट लैंस और लो विजन एड क्लीनिक का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में सोमवार को कॉन्टैक्ट लेंस और लो विजन एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस क्लीनिक को आचार्य रमेश हुड्डा चलाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. चांद सिंह ढुल ने बताया कि क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान की स्थापना मार्च 2006 मे हुई थी और यहां प्रतिदिन करीब 600 मरीजों के आंखों की जांच की जाती है। डॉ. ढुल ने कहा कि अब अनुभवी फैकल्टी और संस्थान के सहयोग से खुले इस नए क्लीनिक के खुलने से मरीजों को अन्य प्रदेशों मे नहीं जाना पड़ेगा। जिन मरीजों को बहुत कम दिखाई देता है, जिनका विजन 6/60 या उससे कम है तो ऐसे मरीजों का अब पीजीआई के नेत्र विज्ञान संस्थान मे आधुनिक तकनीक एवं लैंस से विजन बढाने की कोशिश की जा सकेगी। इसी के साथ आचार्य रमेश हुड्डा ने बताया कि कई बार युवा मरीजों की चोट या किसी अन्य कारण से आंखों की रोशनी बहुत कम हो जाती है।

खबरें और भी हैं...