पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • खैरड़ी, पटवापुर और सैंपल गांव होंगे प्रदूषण मुक्त: सुरेंद्र

खैरड़ी, पटवापुर और सैंपल गांव होंगे प्रदूषण मुक्त: सुरेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ग्राम स्वराज अभियान 5 मई तक चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 265 गांव प्रदूषण मुक्त बनेंगे। जिला के खैरड़ी, पटवापुर व सैंपल गांवों का इस योजना के तहत चयन किया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 20 अप्रैल को जिला के अधिकांश गांवों में एलपीजी पंचायत का आयोजन कर लोगों को नए कनेक्शन देने, केवाईसी, एलपीजी, कार्ड, इंश्योरेंस तथा सुरक्षा बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वर्ष 2011 में किए गए सर्वे अनुसार गरीब परिवारों को अब तक 8630 कनेक्शन मुहैया करवाए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...