पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बीएएमएस की फाइनल परीक्षा में आई की जगह ईएनटी का सौंपा प्रश्न पत्र, परीक्षा रद्द, अब 23 को होगी दोबारा

बीएएमएस की फाइनल परीक्षा में आई की जगह ईएनटी का सौंपा प्रश्न-पत्र, परीक्षा रद्द, अब 23 को होगी दोबारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. बीडी शर्मा हेल्थ विश्वविद्यालय में परीक्षा शाखा की बड़ी चूक सामने आई है। यह परीक्षा अब 23 को होगी।

सोमवार को बीएएमएस के फाइनल ईयर के शालाक्य तंत्र का पहला पेपर नेत्र (आई) का था, जबकि सभी कॉलेजों के लगभग 400 परीक्षार्थियों को दूसरे पेपर ईएनटी का प्रश्नपत्र दे दिया गया। ऐतराज जताने पर वही प्रश्नपत्र हल करने का दबाव बनाया गया, लेकिन इससे नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते पेपर रद्द करना पड़ा। दो दिन बाद ईएनटी का एग्जाम करवाना विश्वविद्यालय के लिए चुनौती बन गया है। सोमवार को हेल्थ विवि की ओर से श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक गवर्नमेंट काॅलेज कुरुक्षेत्र, चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज यमुना नगर, आयुर्वेदिक कॉलेज सिरसा, चरखी दादरी आयुर्वेदिक कॉलेज चरखी दादरी और गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज, ब्राह्मणवास में सोमवार को दोपहर एक बजे से शालाक्य तंत्र के प्रथम पेपर आई के एग्जाम का शेड्यूल तय था, लेकिन परीक्षा कक्ष में स्टूडेंट को दूसरे ईएनटी का प्रश्नपत्र दे दिया। इस दौरान पेपर देखते ही हैरानी व्यक्त करते सवाल पूछा गया तो प्रबंधन की ओर से स्टूडेंट पर यही पेपर हल करने का दबाव बनाया गया तो परीक्षार्थियों ने कहा कि वे जब पहले पेपर की तैयारी करके आए हैं तो वे दूसरे पेपर की परीक्षा कैसे दे सकते है। इस परीक्षा की भी नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों में रोष है।

खबरें और भी हैं...