करनाल में 23 को रैली करेंगे किसान
रोहतक | अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की मीटिंग प्रीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जसबीर स्मारक जसबीर कालोनी में हुई।राज्य कमेटी की तरफ से हरियाणा राज्य सचिव फूल सिंह श्योकंद ने देश तथा हरियाणा की कृषि की हालत पर चर्चा की। तय किया गया कि 23 मई को हरियाणा के किसान मांगों व मुद्दों को मनवाने के लिए करनाल में किसान रैली करेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश खिड़वाली, रणबीर सिंह पाकस्मा, सूबेदार सुंदर सिंह, जय भगवान दांगी, रामफल सिंह सीसर आिद मौजूद रहे।