रोहतक | वैश्य कॅालेज के पास नया पड़ाव के आशुतोष का एक युवक ने पिस्तौल का बट मारकर सिर फोड़ दिया। आशुतोष जॉब कंसल्टेंट का काम करता है। घायल आशुतोष का कहना है कि आरोपी युवक को शक था कि उसकी प|ी के साथ उसकी दोस्ती है। पुलिस ने आशुतोष के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।