पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज बस डिपो को मिले 33 नए ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग ने सोमवार को न्यू बस स्टैंड पर 33 नए ड्राइवरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करवा दी। नए ड्राइवर आ जाने से अब यहां पर 304 चालक हो गए हैं। लिहाजा चालकों के अभाव में अब बसों के पहिए नहीं थमेंगे। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय में नई नियुक्ति लेने वाले युवाओं की गहमागहमी रही। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि अभी तक न्यू बस स्टैंड पर 269 ड्राइवर बसों का संचालन कर रहे थे। लेकिन आज 33 नए ड्राइवरों की ज्वाइनिंग हो जाने से यह संख्या 304 पर पहुंच गई है। जबकि यहां पर चालकों के स्वीकृत पद 305 हैं। ऐसे में ड्राइवरों की संख्या अधिकांश तौर पर पूरी हो जाने के बाद अब बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। वर्कशॉप में खड़ी रहने वाली बसें भी रूट पर निकलेंगी। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठन सचिव कृष्ण सुहाग ने बताया कि ड्राइवरों की नियुक्ति प्रक्रिया अमल में लाना सरकार का सराहनीय कदम है। लेकिन हमारी मांग है कि रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या कम है। बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जनता को परिवहन सेवा की सुविधा मिले और रोडवेज की आय में भी इजाफा हो।

रोहतक. न्यू बस स्टैंड स्थित रोडवेज दफ्तर में ड्राइवर पद पर ज्वाइनिंग लेने आए युवा।

भास्कर न्यूज | रोहतक

परिवहन विभाग ने सोमवार को न्यू बस स्टैंड पर 33 नए ड्राइवरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करवा दी। नए ड्राइवर आ जाने से अब यहां पर 304 चालक हो गए हैं। लिहाजा चालकों के अभाव में अब बसों के पहिए नहीं थमेंगे। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय में नई नियुक्ति लेने वाले युवाओं की गहमागहमी रही। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि अभी तक न्यू बस स्टैंड पर 269 ड्राइवर बसों का संचालन कर रहे थे। लेकिन आज 33 नए ड्राइवरों की ज्वाइनिंग हो जाने से यह संख्या 304 पर पहुंच गई है। जबकि यहां पर चालकों के स्वीकृत पद 305 हैं। ऐसे में ड्राइवरों की संख्या अधिकांश तौर पर पूरी हो जाने के बाद अब बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। वर्कशॉप में खड़ी रहने वाली बसें भी रूट पर निकलेंगी। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठन सचिव कृष्ण सुहाग ने बताया कि ड्राइवरों की नियुक्ति प्रक्रिया अमल में लाना सरकार का सराहनीय कदम है। लेकिन हमारी मांग है कि रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या कम है। बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जनता को परिवहन सेवा की सुविधा मिले और रोडवेज की आय में भी इजाफा हो।

खबरें और भी हैं...