पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • इलेक्ट्रिक इंजन से जाखल तक चलाई गई पैसेंजर, दिल्ली रोहतक नरवाना के मध्य आज से

इलेक्ट्रिक इंजन से जाखल तक चलाई गई पैसेंजर, दिल्ली-रोहतक-नरवाना के मध्य आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | दिल्ली वाया रोहतक होते हुए जाखल तक के लिए सोमवार को इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चला दी गई। सुबह 54031 जींद पैसेंजर व 54024 जींद दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में में डीजल व इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर चलाया गया। डीजल की बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से पैसेंजर ट्रेन चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। दिल्ली डिवीजन के ऑपरेटिंग विभाग के एक अफसर ने बताया कि मंगलवार से 54033 दिल्ली से रोहतक और नरवाना, 54641 व 54642 अप-डाउन की दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर और बुधवार से 54032 जाखल से वाया रोहतक होते हुए दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 54035 जाखल वाया रोहतक, दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बुधवार से किया जाएगा। जबकि 54036 जाखल दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को 19 अप्रैल से इलेक्ट्रिक इंजन के जरिए संचालित किया जाएगा। एक अप्रैल के अंक में दैनिक भास्कर ने जींद तक इलेक्ट्रिफिकेशन हुए एक साल बीता, आज भी उड़ रहा डीजल इंजन का धुआं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। दैनिक यात्री खबर की क्लिप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अफसरों से जींद तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की मांग की थी। रेलवे अफसरों ने भास्कर की खबर पर संज्ञान लेते हुए 15 दिन के अंदर रोहतक से जींद तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाकर दैनिक यात्रियों को सहूलियत दी है।

यात्रियों के हित में सराहनीय फैसला

दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल सिंह ने कहा कि यात्रियों के हित में भास्कर की ओर से उठाए गए मुद्दे को रेलवे अफसरों ने संज्ञान में लेकर यात्रियों के हित में सराहनीय फैसला लिया है। एक साल से अधिक समय से इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद भी जींद जाखल तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी। जींद से आने ओर जाने वाली ट्रेनों के देरी से चलने और इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन न चलाने की मांग सोशल मीडिया के जरिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को भेजी गई थी।

खबरें और भी हैं...