इनहांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने दिया धरना, आज भी रहेगा जारी
इनहांसमेंट के विरोध में सोमवार को छठे दिन भी सेक्टरवासी सेक्टर 3 में हुडा ऑफिस के सामने धरने पर बैठे। सुबह 10:30 बजे पहुंचे विभिन्न सेक्टरों से प्लाटधारकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे सेक्टरवासियों ने कहा कि हुडा विभाग जानबूझकर मनमानी वसूली के लिए इनहांसमेंट नोटिस भेज रहा है, जबकि उसने गलत ढंग से आंकलन किया है। उसमें संशोधन की जरूरत है। फिर भी विभाग और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी भी दी गई कि जब तक वाजिब इनहांसमेंट नहीं भेजा जाएगा तब तक सेक्टरवासी उसका भुगतान करने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर हरबीर सिंह राठी, कदम सिंह अहलावत, रामचंद्र सिवाच, एसआर चुग ने संबोधित किया। डीवाईएफवाई के संदीप व सुमित ने धरने का समर्थन किया। इस दौरान प्रोफेसर महताब सिंह, शुभराम तलहान, कपूर सिंह ढाका, हवा सिंह राठी, राजेंद्र सिंह, संजीव वशिष्ठ, जगबीर सिंह, खुशीराम दांगी, उदय सिंह फौगाट, राजबीर सिंह, बीएस सिंधु, ताराचंद, एचके दलाल, संजय सांगवान, एचके नारंग, बिजेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश, धर्मबीर, ओपी दहिया, मुनीराम सांगवान, जलवीर सिंह, नफे सिंह, राजपाल मलिक, नत्थू सिंह, गुलशन उप्पल, बीएस मलिक, नरेश खोखर, सुरेश कुमार, बलजीत सिंह, रमेश कुमार खासा, एसआर चुघ, बालकिशन और नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रोहतक. हुडा विभाग के परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने के दौरान नारेबाजी करते आएडब्लू एसोसिएशन के सदस्य।