महिला कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंक बेटियों को असुरक्षित बताया
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम आसिफा एवं यूपी के भाजपा विधायक की ओर से अनाचार की घटनाओं को लेकर देश भर में आक्रोश की लहर हैं। मंगलवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोआर्डिनेटर संतोष गुलिया, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम मेयर रेणु डाबला, ग्रामीण की अध्यक्ष निर्मला राठी व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश देवी के संयुक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा कर पीएम मोदी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी पदाधिकारी अंबेडकर चौक पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की ओर से आज का दिन भारत के इतिहास में काले दिवस के रूप में मनाया गया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोआर्डिनेटर संतोष गुलिया ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाओं पर दुख व चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान मेयर एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेणु डाबला, ग्रामीण अध्यक्ष निर्मला राठी, सुरेश देवी, रितुराज सैनी, मृदुला शर्मा, गीता भारती, ललित मोहन सैनी, नंद कपूर, मोनिका सिंह, धनपति हुड्डा, सूरज कौर अहलावत, सुलोचना हुड्डा, शकुंतला ढुल, ओमी हुड्डा, राजबाला हुड्डा, सुनीता सेवादल, आशा नेहरा, ममता स्वामी, शाहजहां बेगम मौजूद रहे।
रोहतक. अंबेडकर चौक पर काला दिवस मनाते हुए महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता।