पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • देश के लिए खेलते हैं, राज्य के लिए नहीं, सभी का सम्मान हो

देश के लिए खेलते हैं, राज्य के लिए नहीं, सभी का सम्मान हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काॅमनवेल्थ गेम्स में देश को ब्रांज मेडल जीताने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक कादयान मंगलवार को नई अनाज मंडी स्थित ससुराल में पहुंची। ससुराल पहुंचने पर साक्षी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साक्षी ने कहा कि ब्रांज मेडल आने पर उतनी खुशी नहीं है, जितनी देश को गोल्ड मेडल दिलाने पर होती। अब मेरा प्रयास रहेगा कि जो गलतियां इस बार हुई हैं, उनमें सुधार करके आगामी एशियन गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाऊं। हरियाणा की ओर से न खेलने पर सरकार द्वारा स्वागत न किए जाने के मुद्दे पर साक्षी मलिक कादयान ने कहा कि इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं हुअा। खिलाड़ी तो हमेशा देश के लिए खेलता है, किसी राज्य के लिए नहीं। इस तरह खिलाड़ियों का मनोबल जरूर घटेगा। हमारा सम्मान होना चाहिए था। विदेशी धरती पर हरियाणा का नाम हुआ है। रेलवे का नाम तो हुआ नहीं, लेकिन आने वाले समय में हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति में बदलाव कर उनको भी सम्मानित करने की बात भी कह रही है। वहीं जिला खेल अधिकारी निर्मला, कुश्ती कोच रणबीर ढाका, कोच मनदीप, बाक्सिंग कोच नवीन खोखर ने पदक विजेता सुमित कारोर, अमित मायना, साक्षी मलिक तथा सोमवीर के परिजनों को खेल विभाग की ओर से उनके गांव में जाकर सम्मानित किया।

ब्रांज जीतकर आई साक्षी मलिक का स्वागत, खेल नीति पर उठाए सवाल

रोहतक. सत्यवान अखाडे़ में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का स्वागत करते हुए ससुरालजन।

कठुआ व उन्नाव की घटनाएं देश को शर्मसार करने वाली हैं

महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि कठुआ और उन्नाव में हुई रेप और हत्याओं के मुद्दे देश को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हम वहां मेडल जीत रहे थे और देश में इस तरह की खबरें आने से हमें निराश होना पड़ता है कि हम किस देश में हैं, जहां यह सब हो रहा है। यह बहुत शर्मसार करने वाली बात है। यह घटनाएं बहुत ही निंदनीय है, सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए आगे ऐसी घटनाएं न हों।

खबरें और भी हैं...