ई-दिशा केंद्र में वापस काम पर लौटे हड़ताली कर्मचारी
रोहतक. लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में काम करते हुए कर्मचारी।
रोहतक | कम्प्यूटर प्रोफेशनल्स संघ, हरियाणा के आह्वान पर समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर सोमवार को पूरे दिन धरने पर बैठे रहे कर्मचारी दूसरे दिन मंगलवार को काम पर वापस लौट आए। लघु सचिवालय में संचालित ई दिशा केंद्र में मंगलवार को पूरे दिन शहरवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाता रहा। संघ के राज्य महासचिव जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिला प्रशासन ने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम पर वापस लौटने को कहा है। रोहतक के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में ई दिशा केंद्रों पर काम लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा है। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक हमारा धरना लगातार चलता रहेगा। बता दें कि रोहतक के लघु सचिवालय में सोमवार को कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई थीं। इस वजह से न तो तहसील में रजिस्ट्री हो सकी और न ही ई दिशा केंद्र में लाइसेंस, आरसी व अन्य रूटीन के काम हो सके थे।