22 अप्रैल को होगी एनएचएम एम्प्लाई एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक
रोहतक | एनएचएम एम्प्लाई एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान सुरेंद्र गौतम ने मंगलवार को बताया कि 22 अप्रैल को सुखपुरा चौक के समीप स्थित कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में वर्ष 2017 में एसोसिएशन की पूर्ण कार्रवाई पर समीक्षा व आगामी रणनीति बनाने, गवर्निंग बॉडी का विस्तार व फेरबदल, कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार, राज्य कमेटी की चुनाव प्रक्रिया की योजना आदि पर मंथन होगा। एसकेएस के आह्वान पर 29 अप्रैल को जींद में होने वाली ललकार रैली को सफल बनाने की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।