चिड़ी गांव में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया
रोहतक | चिड़ी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को गांव में जागरुकता रैली निकाली। रैली का विषय मिजल्स रुबेला के टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना था। रैली को प्रिंसिपल प्रदीप दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एनसीसी इंचार्ज कुलदीप सिंह व एनसीसी के 87 कैडेट्स ने भाग लिया। इन्होंने घर-घर जाकर इस बीमारी से बचाव के लिए 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण के बारे में बताया। यह अभियान 25 अप्रैल से चलेगा।