क्विज में सबसे ज्यादा सही जवाब देकर युवराज और गजल बने विजेता
रोहतक . प्रश्नोत्तरी में बच्चों से प्रश्न पूछते डायरेक्टर राहुल शर्मा।
भास्कर न्यूज | रोहतक
एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्जुन नगर शाखा में शनिवार को केबीसी के अंदाज में मौलिक अधिकार व मौलिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी कराई गई। क्विज में कक्षा पांचवीं से 10वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बाबा साहब अंबेडकर व बैसाखी पर्व सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सवालों बच्चों ने उत्सुकतापूर्वक जवाब दिया। निर्णायक मंडल ने कक्षा नौवीं की ट्यूलिप टीम से युवराज व गजल को विजेता घोषित किया। स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि नर्सरी से कक्षा तीसरी के बच्चों ने बैसाखी पर्व व बाबा साहब की जयंती पर पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। इसके बाद बच्चों को लाखनमाजरा गुरुद्वारे में ले जाया गया, जहां पर बच्चों ने माथा टेकने के बाद टीचरों से बैसाखी पर्व का महत्व जाना। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सहित टीचर मौजूद रहे।