पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधी कैंप से गंगा स्नान के लिए भक्त रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में भक्तों की टोेलियां हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए रवाना हुई। गांधी कैंप से भक्तों की दो बसें हरिद्वार के लिए गई। दोनों बसों में करीब 100 भक्त थे। सतपाल अरोड़ा ने बताया कि वे हर साल तीन से चार बार भक्तों को गंगा स्नान के लिए भेजते हैं। इस बार भी लगभग तीन रात और चार दिन के लिए भक्तों को हरिद्वार में भेजा है। वे गंगा स्नान के लिए जाने वाले भक्तों का पूरा यात्रा खर्च, रहने और खाने पीने का इंतजाम भी स्वयं करते हैं। इस सेवा के भक्तों से कोई राशि नहीं लेते हैं।

खबरें और भी हैं...