पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पूर्व छात्र देंगे विवि की रेटिंग, भरवाएंगे फीडबैक फार्म

पूर्व छात्र देंगे विवि की रेटिंग, भरवाएंगे फीडबैक फार्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आने वाले एलुमनी विवि काे अब रेटिंग भी दे सकेंगे। इसके लिए एलुमनी से फीडबैक फार्म भरवाया जाएगा। साथ ही उनसे विवि में सुधार और बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। हर एलुमनी को यह फार्म भरना होगा। इसमें 16 प्रश्न रखे गए हैं, जिसमें फैकल्टी के ज्ञान से लेकर उनके व्यवहार और फीस और काेर्स के बारे में भी सवाल पूछे गए हैं कि विवि में चलाए जा रहे कोर्स की फीस ज्यादा तो नहीं हैं। विवि में चलाए जा रहे कोर्स वास्तव में जरूरतों के अनुसार उचित भी हैं या नहीं। इन सभी सवालों के जवाब हां या नहीं में ना होकर बल्कि सहमत और असहमत के 5 मानकों पर मांगें गए हैं।

एमडीयू में पूर्व विद्यार्थियों से मांगे जाएंगे सुधार के लिए सुझाव
सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन : 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय के एलुमनी मीट का आयोजन टैगोर सभागार में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से टैगोर सभागार में पूर्व विद्यार्थियों का प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

विभागों की भी बनाई जाएगी एलुमनी एसोसिएशन
अब एमडीयू में विभागों की भी एलुमनी एसोसिएशन बनाई जाएगी। इसलिए विवि की एलुमनी के साथ ही अधिकतर सभी विभागों ने अपने विभागों की भी एलुमनी मीट बनाने का फैसला लिया है। इसी के साथ जब एलुमनी रविवार को अब विभागों में आएंगे तो वहां पर भी उनकी एसोसिएशन का गठन किया जा सकेगा। विभागों की एलुमनी एसोसिएशन के गठन को लेकर भी पूर्व विद्यार्थियों से राय ली जाएगी कि विभागों की अलग एलुमनी को मजबूत किया जाना चाहिए या नहीं।

अब तक 1500 ने करवाया पंजीकरण
निदेशक एलुमनी रिलेशन्स प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 1500 एलुमनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम में एमडीयू के कई प्रतिष्ठित एलुमिनाई भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पूर्व विद्यार्थी अपने विश्वविद्यालय समय की यादों को सांझा करेंगे। विश्वविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 12:30 बजे एलुमिनाई एसोसिएशन की आम सभा की जाएगी।

वीटीआई में 61 साल बाद पहली बार होगी एलुमनी मीट
रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान में एलुमनी मीट 15 अप्रैल को वैश्य सभागार में किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य डाॅ. रमेश बंसल ने बताया कि संस्थान की ओर से 61 साल बाद प्रथम एलुमनी मीट की जाएगी। इस मीट की शुरूआत सिविल विभाग से की जा रही है। इसके बाद भविष्य में संस्थान के अन्य विभागों की भी एलुमनी मीट की जाएगी। कार्यक्रम में इस संस्थान के स्थापना वर्ष 1957 से लेकर वर्तमान तक के सभी पास आउट छात्र बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, जिनकी संख्या लगभग 3600 है और सिविल विभाग के पूर्व छात्र जोकि सरकारी एवं निजी क्षत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक डीके जैन व सह -संयोजक सुशील गर्ग व अनिल गोयल हैं। इसमें उन का सहयोग सिविल विभागाध्यक्ष वीएस दलाल, रामचरण सिंगला, अनिल अग्रवाल, संजीव बंसल व पूजा त्यागी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...