पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, नहीं आई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | मायना गांव के पास जलेबी चाैक पर हुए सड़क हादसे में विजय नगर के 55 वर्षीय जगदीश सिंह की मौत हो गई। अभी हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं राहगीरों ने हादसे के कुछ समय बाद ही मामले की सूचना पुलिस को दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक जगदीश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने अपने शव वाहन को बुलाने के लिए फोन किया। करीब आधे घंटे के बाद शववाहन पहुंचा। लेकिन इससे कुछ मिनट पहले ही परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपनी गाड़ी में लेकर पीजीआईएमएस चले गए थे। दरअसल घटनास्थल शिवाजी कॉलोनी थाने के अंतगर्त आता है। हादसा शनिवार शाम आठ बजे के करीब हुआ। उस समय शिवाजी कॉलोनी थाने की पुलिस झज्जर रोड पर लगे जाम के मामले में उलझी हुई थी।

डीघल में काम से लौट रहा था जगदीश

विजय नगर का 55 वर्षीय जगदीश सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को जगदीश हर रोज की तरफ डीघल गांव में काम करके वापस लाैट रहा था। जब वह मायना गांव के पास स्थित जलेबी चौक पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क से उठाया। अपने निजी वाहन की सहायता से शव काे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया।

जलेबी चौक का टर्न कई जान ले चुका

मायना के ग्रामीणों का कहना है कि जलेबी चौक के पास मेन रोड पर आने वाले टर्न पर काफी झाड़ियां उगी हैं। इसके अलावा रोड हाईवे पर सफेद पट्टी से लेकर डिवाइडर भी नहीं बना है। रात के समय इस वजह से यहां काफी हादसे होते रहते हैं। जगदीश सिंह के साथ जहां हादसा हुआ। वहां भी रोड के बीच में सफेद पट्टी और डिवाइडर नहीं बना है। तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने जगदीश की स्कूटी को डिवाइड के लिए छोड़ी जगह के पास ही टक्कर मारी। यहां पर कोई साइन बोर्ड या फिर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।

खबरें और भी हैं...