पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सर्वधर्म सम्भाव ; परशुराम जयंती समारोह 18 को

सर्वधर्म सम्भाव ; परशुराम जयंती समारोह 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | भगवान परशुराम सेवा समिति एवं सामाजिक संस्था-आपके साथ की ओर से 18 अप्रैल को सर्वधर्म सम्भाव भगवान परशुराम जयंती समारोह का अायोजन किया जाएगा। अक्षय तृतीया पर आयोजित यह कार्यक्रम बालकपुरी धाम धर्मशाला में होगा। समारोह को लेकर सरकुलर रोड पर महंत बाबा बालकपुरी धाम धर्मशाला में संतों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में परशुराम सेवा समिति के उपप्रधान डाॅ. आशुतोष कौशिक ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे हवन के साथ शुरू होगा। कवियों और साहित्यकारों का व्याख्यान होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष योगाचार्य हरिओम कौशिक ने कहा कि यह उत्सव सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जेपी गौड़, सुमित आजाद, प्रवीण पहरावर, डाॅ. कपिल कौशिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...