मलिक हत्याकांड में बिट्टू को वारंट पर लाई पुलिस
रोहतक | एडवोकेट सत्यवान मलिक हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू को दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस जेल से बिट्टू को ले आई है। फिलहाल पुलिस सत्यवान हत्याकांड में कुछ नए इनपुट मिलने पर बिट्टू से पूछताछ कर रही है। 11 सितंबर 2017 को शीला बाइपास पर एडवोकेट सत्यवान मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आईएमटी में एवीटी स्टाफ की अजय उर्फ बिट्टू के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें अजय गोली लगने से घायल हो गया था। जो फिलहाल सुनारिया जेल में बंद था। अब पुलिस सत्यवान मलिक की हत्या के मामले में पूछताछ को लेकर बिट्टू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। दरअसल इस मर्डर केस में पुलिस को बिट्टू गैंग के कई बदमाशों की अभी भी तलाश है।