14 दिन से लापता दो छात्राएं यूपी में मिलीं
परिजन मिले थे एसपी से, गांव के युवकों पर ही परिजनों ने लगाए हैं आरोप
रोहतक | कलानौर से 31 मार्च दसवीं कक्षा का पेपर देने गई दो लापता छात्राएं उत्तरप्रदेश के रामपुरा से मिली है। रोहतक सीआईए की टीम ने छात्राओं को तलाशने में सफलता हासिल की है। छात्राओं के परिजनों ने अपहरण का पर्चा दर्ज करवाया हुआ था। शनिवार को छात्राओं के परिजनों को सूचना मिली कि युवती ज्वालानगर के पास रामपुरा में है। सूचना के आधार पर परिजन सीआईए वन के एएसआई अमित दलाल व एएसआई सुशील के साथ वहां पहुंचे। पुलिस दोनों छात्राओं को रात को ही लेकर रोहतक लेकर पहुंची। छात्राओं ने बताया कि उनके गांव के ही युवकों ने ही यहां तक पहुंचाया है। पुलिस रविवार को दोनों छात्राओं से मामले के बारे गहनता से पूछताछ करेगी। 14 दिन से दो लापता छात्राओं के न मिलने को लेकर नाराज परिजन शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे थे।