पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • दो किस्तों में फुल पेमेंट की शर्त बनी गले की फांस सेक्टर 20 में अब तक 106 लोगों ने प्लाॅट किए वापस

दो किस्तों में फुल पेमेंट की शर्त बनी गले की फांस सेक्टर 20 में अब तक 106 लोगों ने प्लाॅट किए वापस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो किस्तों में फुल पेमेंट की शर्त मकान का सपना रखने वालों के गले की फांस बनती जा रही है। इसके चलते सेक्टर 20 में काटे गए 217 प्लाॅटों में से अब तक 106 प्लाॅटधारक अपना प्लाॅट वापस कर चुके हैं। बदले में उनकी अर्नेस्ट मनी हुडा ने जब्त कर ली है।

शहर में सुनारिया की तरफ हुडा विभाग की ओर से सेक्टर 20 काे विकसित किया जा रहा है। अक्टूबर 2017 में यहां विभाग की ओर से ड्रा सिस्टम से 217 प्लाॅट निकाले गए थे। पुरानी पॉलिसी चेंज होने के बाद मुख्यालय से मिली नई गाइड लाइन के अनुसार प्लाटधारकों को 10 फीसदी अर्नेस्ट मनी और प्लॉट अलाट करते समय प्लाट की कुल कीमत का 15 प्रतिशत पैसा जमा करना अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा एक महीने के अंदर ही दूसरी किस्त में बची हुई धनराशि का एकमुश्त भुगतान किया जाना भी अनिवार्य किया है। अब यह शर्तें पूरी नहीं हो पा रही।

2017 में हुडा ने निकाला था 217 प्लॉटों का ड्रा, अर्नेस्ट मनी जब्त की
एक महीने में 18 से 35 लाख भरने थे
इस सेक्टर में 4 मरले, 6 मरले, 8 मरले, 10 मरले और 14 मरले के मकान हैं। इनकी औसत कीमत 18 लाख रुपए से लेकर लगभग 35 लाख रुपए बैठ रही है। प्लाटधारकों को एक महीने के अंदर ही पूरी कीमत चुकाना मुश्किल लगने लगा। इसको देखते हुए प्लाट का ड्रा निकलने के बाद से ही बी फोर इश्यू एलाटमेंट 85 लोगों ने प्लाट लेने से मना कर दिया, जबकि एलाटमेंट होने के बाद भी लोगों का प्लाट छोड़ने का सिलसिला शुरू है। एलाटमेंट के बाद अब तक 21 लोग प्लाॅट छोड़ चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कई अन्य लोग भी यहां पर प्लॉट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हडवारा और गंदगी ने लोगों का इस प्रोजेक्ट से मन हटाया
दूसरी ओर आउटर एरिया और ड्रेन नंबर 8 से सटे हुए एरिया में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट विकसित होने और उसके पास में ही हडवारा होने को भी प्लाॅटधारकों की अरुचि का कारण बताया जा रहा है। वर्षों से जहां कचरा जमा होने और ऊंचाई तक उड़ने वाले पक्षियों की चोंच से गंदी चीजों के टुकड़े सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द गांव व आसपास की कॉलोनियों में बिखरने और बदबूदार हवा आते रहने से वहां के निवासी पहले से ही परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...