पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • नियम 134 ए : एसेसमेंट टेस्ट आज 9 केंद्रों पर 3639 बच्चे देंगे परीक्षा

नियम 134 ए : एसेसमेंट टेस्ट आज 9 केंद्रों पर 3639 बच्चे देंगे परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम 134 ए के तहत रविवार को सुबह 9 से 12 बजे के अंतराल में जिले के नौ केंद्रों पर 3639 बच्चे परीक्षा देंगे। दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के अध्यक्ष व एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्डा ने अधिक से अधिक बच्चों से टेस्ट में शामिल होने की अपील की है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा, नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा व बीईओ वीरेंद्र मलिक ने शनिवार को रोहतक ब्लॉक के चार केंद्रों पर जाकर सिटिंग प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि रोहतक ब्लाॅक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में कक्षा दो से तीन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में कक्षा चार से पांच, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में कक्षा छह से आठ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड में कक्षा नौ से 12 के बच्चे, सांपला ब्लॉक के राइज एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा दो से पांच, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से 12, कलानौर ब्लॉक में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल, महम ब्लाॅक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ व लाखनमाजरा ब्लॉक के एक केंद्र में परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 8.15 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया जाएगा। समय पर टेस्ट के लिए पहुंचें।

खबरें और भी हैं...