पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोहड़ में युवक का क्षत-विक्षिप्त शव मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | बादली बस स्टैंड के पीछे शनिवार को ठाकुर द्वारा जोहड़ में युवक का क्षत-विक्षिप्त शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जोहड़ से निकालकर घटनास्थल पर एकत्रित लोगों से उसकी पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ अस्पताल भेज किया। शव की हालत क्षत-विक्षिप्त और ज्यादा पुराना होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार को ठाकुर द्वारा जोहड़ में युवक का शव पड़ा देख इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रधान अमित कुमार को दी। सरपंच ने मामले की सूचना बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...