‘तर्क की बजाए तर्कशील वैज्ञानिकों पर हो रहे हमले’
पिछले कुछ वर्षों से हमारे देश में विज्ञान विरोधी माहौल बनाया जा रहा है। देश में तर्क-विवेक की बजाए रूढि़वादिता और अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। तर्कशील वैज्ञानिकों पर हमले हो रहे हैं। यह बात वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हरियाणा विज्ञान मंच के उप-प्रधान डॉ. महावीर सिंह नरवाल ने कही। वह शनिवार को मानसरोवर पार्क में साइंस फॉर मार्च में बोल रहे थे। यह मार्च हरियाणा विज्ञान मंच, हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति, भारत ज्ञान-विज्ञान समिति एवं जतन नाट्य केंद्र की ओर से निकाला गया, जो डी-पार्क पर संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. आरएस दहिया, डॉ. एमएस नारवाल, डॉ. सतीश चौहान, डॉ. दिनेश खोसला, डॉ. हिम्मत दीपा, सतबीर आिद थे