पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मेरे शादी की शर्म से नहीं, मुझे मारने की धमकी दी थी, इस डर से मरी है मेरी मां

मेरे शादी की शर्म से नहीं, मुझे मारने की धमकी दी थी, इस डर से मरी है मेरी मां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी के पड़ोसी के संग भाग जाने पर आत्महत्या करने वाली महिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। अब सेफ हाउस में रह रही बेटी ने अपने परिवार के ही कुछ लोगों पर उसकी मां को डरा कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। युवती ने सेफ हाउस से एसपी पंकज नैन को पत्र लिख इस बारे में कार्रवाई की मांग की है। मामला महम कस्बे से जुड़ा है। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी के बाद एक माह से सेफ हाउस में ही रह रही है। दोनों पड़ोसी हैं। युवक सेना में कार्यरत है। 6 मार्च को महम की एक कॉॅलोनी में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महिला की बेटी को पड़ोस में रहने वाला मोहित बहला फुसला कर ले गया है। बेटी के मोहित के साथ चले जाने पर महिला ने समाज में बदनामी होना माना। बेटी ने चिट्टी में लिखा- एसपी साहब मेरे परिवार के कुछ लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते थे, मेरी मां उनसे डरी हुई थीअब इस मामले में युवती ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि उसके परिवार के कुछ लोग उसकी शादी अपने हिसाब से अपने किसी जानकार के साथ करना चाहते थे। लेकिन उसकी मां इसके खिलाफ थी। युवती का कहना है कि उसकी तरफदारी करने पर वो उसकी मां को धमकाते भी थे। जब उसने मोहित से शादी कर ली तो उसके परिवार के लोग उनके घर पर आकर उसकी मां के सामने मुझे सेफ हाउस से बाहर आने पर जान से मारने की कहते। इससे मेरी मां डर गई। युवती के अनुसार उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने उसकी मां को डराकर मरने के लिए मजबूर किया। युवती ने एसपी, आईजी, डीजीपी व सीएम विंडो पर भी मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है।

सेना में वापस नहीं लौट पाया हूं
प्रेम विवाह करने वाले युवक मोहित और युवती के परिवार महम की एक कॉलोनी में पड़ोस में रहते हैं। दोनों के पैतृक गांव भी पास पास हैं। इस वजह से उनके परिजन उनके रिश्ते पर राजी नहीं हो रहे थे। सेना में कार्यरत मोहित ने बताया कि उसने अपने परिजनों को तो शादी के लिए मना लिया था। लेकिन युवती के परिजन नहीं मान रहे थे। मोहित के अनुसार वो बंगलुरू में ट्रेनिंग ले रहा था। मार्च में पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। उस समय उसे युवती ने बताया कि घरवाले उसकी शादी जबरन किसी ओर से करने वाले हैं। इसके बाद उसने युवती से शादी कर पुलिस सुरक्षा ले ली। एक माह से वो पुलिस सुरक्षा में रोहतक में ही रह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...