पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • राष्ट्रीय शिक्षक गौरव व हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजे गए 99 शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षक गौरव व हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजे गए 99 शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्य समाज व युवा निर्माण अभियान की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह शनिवार को स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में किया गया। जलियांवाला बाग के शहीदों की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में 99 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें हरियाणा के अतिरिक्त बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों के शिक्षक शामिल रहे। मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। वह समाज को जिस तरह का बनाना चाहता है वह बना सकता है। चाणक्य ने कहा है कि शिक्षक समाज में प्रलय और निर्माण करने में समर्थ होता है।

स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह
रोहतक. समारोह के दौरान शिक्षिका को सम्मानित करते मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य।

अमेिरका से बेहतर शिक्षा पद्धति : अमेरिका से आए जैमिनी सॉल्यूशन के प्रबंध निदेशक विशाल मलिक ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति आज भी अमेरिका में प्रचलित शिक्षा पद्धति से ज्यादा बेहतर है, लेकिन आज उनका अनुसरण करने से हम पिछड़ने भी लग गए। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक दिलबाग सिंह अहलावत, बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, कृष्णा फोगाट, स्वामी रामवेश, स्वामी चंद्रवेश, राजकुमार अहलावत, हरपाल आर्य, सज्जन राठी, सुदर्शन पुनिया, अलका मदान व स्वीटी भारती आदि ने भी विचार रखे।

हरियाणा से 50 सम्मानित
मुख्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से राजस्थान से प्रियंका शर्मा व डॉ. कोमल सिंह, मध्य प्रदेश से दीप्ति गौड़, झारखंड से डॉ. हनीफ खान, उत्तराखंड से संजय वत्स व सामश्रवा आर्य, उत्तर प्रदेश से प्रदीप कुमार, रणवीर सिंह, महाराष्ट्र से युवराज ठाकरे, हैदराबाद से मोनिका देवी सहित अध्यापक सम्मानित किए गए। इनके अतिरिक्त हरियाणा के 50 शिक्षकों को हरियाणा शिक्षक गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन दीक्षेंद्र आर्य ने किया। अशोक आर्य, प्रदीप कुमार अजय पाल, आर्य ऋषिराज शास्त्री, सुनीता आर्या, शशि आर्या, दयानंद शास्त्री, राजवीर वशिष्ठ, वेद प्रकाश आर्य, धर्म प्रकाश दहिया, रामपाल शास्त्री, दलबीर आर्य, राजीव गिल, देवेंद्र सहारण, होशियार सिंह मनीष आर्य आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...