संविधान बचाओ कैंडल मार्च निकाला
रोहतक | बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर परिवर्तन राज्य सेवा समिति ने हनुमान कॉलोनी से संविधान बचाओ इंसाफ दिलाओ कैंडल मार्च निकाला। इसका उद्देश्य लोगों को वर्तमान परिवेश में घट रही घृणित घटनाओं के बारे में अवगत कर जागरूक करना था। कन्हैया राठौर ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान राकेश कुमार लखेरा, मोहित चौहान लखेरा, संदीप पांचाल, जुगनू सैन, सुमित चौहान लखेरा, पवन नगर, नवीन कुमार, रणवीर सिंह, सतीश भगत सहित बच्चे भी उपस्थित रहे।