रूड़की में मनाई बाबा साहेब की जयंती
रोहतक | गांव रूड़की में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। सरपंच शमेशर सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब की शिक्षाओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पंच कुलदीप, प्रदीप नंबरदार, अनिल कुमार, पंच जोगेंद्र, पंच रिंकू, पंच ओमप्रकाश, धमेंद्र व पंचायत मैंबर और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।