बाबा साहब के जीवन पर व्याख्यान दिया
रोहतक | डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को वीबी कॉलेज आफ एजुकेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। चेयरमैन सुदर्शन मलिक, डायरेक्टर संतोष मलिक ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से व्याख्यान दिया। पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ एंड साइंसेज के लेक्चरर थियेटर नंबर एक में मेडिकल छात्रों ने बाबा साहब की जयंती मनाई। यहां पर डॉ. अशोक राठी, डॉ. देशराज, अधिवक्ता राजेश कलसन, डॉ. विनोद आिद मौजूद रहे।