पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • अपनी मांगों को लेकर आज भी धरना देंगे दुकान मालिक

अपनी मांगों को लेकर आज भी धरना देंगे दुकान मालिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सोनीपत रोड पर सेक्टर 3 में एक मॉल के समक्ष शनिवार को स्काई टेक मॉल शॉप ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में दुकान मालिकों ने साढ़े 10 घंटे धरना दिया। इस दौरान पहुंचे एसडीएम सदर रवींद्र कुमार ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन दुकान मालिक अपनी मांगों को पूरा कराने पर अड़े रहे। धरना दे रहे समिति की प्रधान राजबाला, सरिता, राजरानी, सुदेश शर्मा, नीलम मुदगिल, मीनाक्षी, नरेश खोखर, ओम प्रकाश मलिक, संदीप, एडवोकेट सतीश कौशिक, जसबीर नांदल आदि ने धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर सामूहिक निर्णय लिया गया कि जब जक मॉल प्रबंधन की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। समिति के कन्वीनर नरेश खोखर ने बताया कि मॉल प्रबंधन के रवैए से दुकान मालिक क्षुब्ध हैं। उन्हें 2015 से दुकान का भाड़ा नहीं मिला है। अभी तक 25 दुकानों की रजिस्ट्री भी नहीं हुई है। अपनी मांगों के समर्थन दुकानदार शनिवार को सुबह 10 बजे मॉल पहुंच गए थे। धरना रात 8:30 बजे तक चलता रहा। रविवार को धरना सुबह 9:45 बजे शुरू होकर रात 9 बजे के बाद तक चलेगा। धरने को सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

रोहतक. एसडीएम व तहसीलदार गुलाब धरने पर बैठे स्काई टेक शॉप ऑनर सोसायटी के सदस्यों को समझाते।

खबरें और भी हैं...