खाली प्लाट में पड़े कूड़े में लगी आग, पौधे जले
रोहतक | गुरुनानकपुरा में खाली पड़े प्लाट के अंदर पड़े प्लाट में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने प्लाट में धुआं उठा दिखाई दिया तो आग बुझाने पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोहाना अड्डा ट्रेडर्स यूनियन के प्रधान कपिल नागपाल ने बताया कि शनिवार को प्लाट में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। जिसे प्लाट में खड़े पौधे भी जल गए। आग की लपटे तेज होने के चलते आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पानी इतना नहीं था कि आग पर काबू पा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।