पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मॉडल टाउन में रह पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, डबल पार्क से काबू

मॉडल टाउन में रह पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, डबल पार्क से काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत का रहने वाला है आरोपी, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी

भास्कर न्यूज | रोहतक

शहर में माॅडल टाउन एरिया से पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सोनीपत के गन्नौर इलाके के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को खुफिया जानकारी व आर्मी एरिया की फोटो भेजता था। पुलिस की उस पर काफी समय से नजर थी। युवक पिछले कुछ महीनों ने मॉडल टाउन के डबल पार्क एरिया में रह रहा है। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। मामले में पुलिस अधिक नहीं बोल रही है। हालांकि एसपी पंकज नैन ने देश की सुरक्षा से संबंधित जानकारी उसके पास होने के बारे में संकेत दिए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेज दी है। उसके पाकिस्तान के कुछ लोगों के साथ संपर्क बताए गए। युवक पर हरियाणा के कई संस्थानों की जानकारी व फोटो पाकिस्तान के साथ साझा करने का आरोप है। सेना की कुछ गतिविधियों की जानकारी भी पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

खबरें और भी हैं...