पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पायलट गाड़ी मंत्री को गलत समारोह में ले गई, सही जगह पहुंची तो प्रोग्राम हो चुका था खत्म

पायलट गाड़ी मंत्री को गलत समारोह में ले गई, सही जगह पहुंची तो प्रोग्राम हो चुका था खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पायलट गाड़ी की लापरवाही के चलते महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन आरएसएस के कार्यक्रम की बजाय एमडीयू में एलुमनी मीट के कार्यक्रम में पहुंच गईं। जब उन्हें गलती का अहसास हुअा और वे वापस लौटीं तब तक आरएसएस का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। वे पहले से ही कार्यक्रम में लेट थीं। जब पहुंचीं तो लोग वहां लंच कर रहे थे। इसके चलते मंत्री को कार्यक्रम के आयोजकों से माफी मांगनी पड़ी।

मांगी माफी : एमडीयू के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में सेवा भारती के कार्यक्रम की बजाय टैगोर आॅडिटोरियम में एलुमनी मीट में पहुंचीं मंत्री कविता जैन

मंत्री को अचानक देख वीसी सकपकाए : हुआ यूं कि मंत्री कविता जैन को रविवार को एमडीयू के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित सेवा भारती के कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, जबकि पायलट गाड़ी एलुमनी मीट में टैगोर आॅडिटोरियम के बाहर उनको छोड़ आई। बाहर कोई स्वागत के लिए नहीं था। अचानक बिना किसी निमंत्रण और सूचना के मंत्री को देखकर एलुमनी मीट के आयोजक भी हैरान रह गए। आनन-फानन में कुलपति विजेंद्र पुनिया ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल और कविता जैन के भाई होटल मैनेजमेंट सभागार के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। बाद में वे खुद ही मंत्री को लेने टैगोर ऑडिटोरियम पहुंचे। जब वे सेवा भारती के आयोजन में पहुंचीं तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। लोग भोजन कर रहे थे। जैन ने आयोजकों से देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में देरी से पहुंची हैं।

रोहतक. एमडीयू के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में आयोजकों को पुलिस वालों की गलती बतातीं कविता जैन।

2 घंटे बाद सही जगह पहुंचीं तो कार्यक्रम में लोग कर रहे थे लंच: कविता जैन को शहर में रविवार को आयोजित होने वाले दो कार्यक्रम में सम्मिलित होना था। पहला कार्यक्रम सुबह 10 बजे कन्हेली रोड पर एमटीएफसी एजुकेशन सोसायटी और दूसरा सुबह 11 बजे एमडीयू में सेवा भारती का था, लेकिन मंत्री पहले ही कार्यक्रम में 2 घंटे देरी से लगभग दोपहर 12 बजे पहुंचीं। उधर, आयोजकों ने मंत्री का इंतजार किए बगैर सेवा भारती का कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू कर दिया। इधर, कविता जैन दोपहर 1 बजे जब कन्हेली रोड के कार्यक्रम से निकलीं तब तक सेवा भारती का कार्यक्रम संपन्न कर लोग लंच करने लगे।

खबरें और भी हैं...