यूएन में जाटों के पक्ष में प्रदर्शन काली पट्टी बांध पोस्टर लहराए
रोहतक | संयुक्त राष्ट्र में शिरोमणि अकाली दल (अ) ने हरियाणा में आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सरेआम गोलियां चलाने व मुकदमे बनाने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने ज्ञापन देकर विरोध जताया।
अंतरराष्ट्रीय जाट काॅर्डिनेशन कमेटी के हरियाणा प्रभारी अशोक कुमार श्योराण ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी के लिए ही उनके संगठन ने यूएन में प्रदर्शन किया है। अशोक कुमार ने बताया कि अमेरिका में उनके संगठन, यूनियनिस्ट मिशन व शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सदस्यों के साथ सिर पर काली पट्टियां बांंध कर व हाथ में पोस्टर लेकर भारत सरकार की ओर से संयुक्त राष्ट्र में मनाई जा रही बाबा साहेब की तथाकथित जयंती का कड़ा विरोध किया। इस अवसर पर रोहतक के मनोज दूहन, सुदीप कलकल के बैनर के साथ प्रदर्शन किया।