फिजियो हारकोन-2018 15 सितंबर को
रोहतक | हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ फिजियो थेरेपिस्ट के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 व 16 सितंबर को फिजियो हारकोन-2018 का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिजियोथेरेपी चिकित्सकों एवं छात्रों की कॉन्फ्रेंस का आयोजन रोहतक में किया जाएगा। साथ ही हरियाणा भर के विभिन्न फिजियोथेरेपी कॉलेजों एवं देश के अन्य राज्यों में भी छात्रों एवं चिकित्सकों के लिए अनेक विषयों पर कार्यशाला लगाई जाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके मुदगिल ने यह जानकारी दी।